पूर्वी चम्पारण जिले मे 11 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए क्षेत्र में जीविका दीदी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शिक्षा विभाग एवं विकास मित्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं आम मतदाताओं से 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। जानकारी सोमवार की शाम 7:22 बजे दी गई।