नौतनवा: पिलर संख्या 524 के समीप एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक पिकअप वैन पर लदी लकड़ी को किया जब्त
कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई नेबताया कि मुखवीर से सूचना मिली कि बिना कागजात के पिकअप पर गुलर की लकड़ी जा रही है। सूचना पर अमल करते हुए हरदी डाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व वन विभाग की टीम संयुक्त टीम में पिलर संख्या 524के पास पहुंचे तो वहां एक पिकअप नौतनवां की तरफ से जाता दिखाई दिया जवानों ने रोककर तलाशी लिया तो पिकअप पर भरा गुलर का लकड़ी मिला।