जलालपुर: गैस आपूर्ति में देरी से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, एनएच 331 किया जाम
कोपा में रसोई गैस की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। गैस एजेंसी द्वारा बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने हनुमान मंदिर के समीप छपरा मलमलिया पथ एनएच 331 को करीब 9:00 बजे जाम कर जमकर बवाल काटा। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियां लग गई जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा