शेरघाटी: शेरघाटी में पत्रकार पर हमला, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
गया जिले के शेरघाटी के नयाबाजार में समाचार संकलन के दौरान एक दैनिक पत्रकार पर हमला हुआ है। इस घटना के बाद श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया। मिश्र के अनुसार, उन्होंने हाल ही में शेरघाटी रेलवे काउंटर पर टिकट से अधिक पैसे वसूली की खबर प्रकाशित की थी।