कालपी जालौन के मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एक जनपद-एक उत्पाद योजना का समापन मंदाकिनी पैलेस में हुआ। धातु शिल्प के पांच सत्रों में 150 और गौरा पत्थर के तीन सत्रों में 75 लाभार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। नगर पालिका परिषद सभासद साधना गुप्ता और प्रतिनिधि राजू गुप्ता ने कार्यक्रम की समापनीय प्रक्रिया की।