धार: मांडू में नगर परिषद कार्यालय में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि
धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में नगर परिषद कार्यालय में आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि मनाई गई। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, पार्षदों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।