मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने की मारपीट
नगला मुरारी निवासी रिषिका राजपूत पुत्री सूरजपाल सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी शिकायत करते हुए बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसका तीन माह का बच्चा भी छीन लिया गया। पीड़ित की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़िता ने एसपी से शिकायत कार्यवाही की मांग की है।