लातेहार: JMM युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने उपायुक्त से की मुलाकात,टेंडर प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता पर की चर्चा
जिले में इन दिनों चर्चा में चल रहे टेंडर विवाद ने नया मोड़ ले लिया।जब झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने उपायुक्त संदीप कुमार से शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मुलाकात कर जिले में विभिन्न विभागों से जारी टेंडरों में कथित अनियमितताओं पर चर्चा की।