शंकरगढ़: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने किसान की चिंता दूर की, राम बलारिक को समय पर मिली खाद की सुविधा
शंकरगढ़ बुधवार मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शंकरगढ़ निवासी बल्लारिक यादव के समस्या का समाधान हुआ