गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर टूटे, रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | May 18, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय बिरबल भगत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरबल अपने पिता को क़ुबा टोली गांव से लाने जा रहा था। इसी दौरान विकास भारती के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बिरबल भगत के दोनों पैर टूट गए तथा सिर में गंभीर चोट लगी है।