मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को गुरुवार शाम 6:00 बजे निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष रूप से कार्रवाई की जाए। हाल ही में जबलपुर में एक बैठक का आयोजन हुआ था जिसमें जबलपुर एसपी के द्वारा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे इसी क्रम में मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को निर्देशित किया है।