चूरू: रोहित गोदारा गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल, एक बदमाश को लगी गोली
Churu, Churu | May 14, 2026 चूरू की तारानगर रोड पर गुरुवार को पुलिस और रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।