हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर 44 केंद्रों पर एलडीसी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई
जिले में रविवार को आयोजित एलडीसी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिलेभर में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन, तलाशी और आवश्यक जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी।