बकानी: बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं से नाराज कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने जताया रोष
बकानी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज मंगलवार को व्यवस्थाओं से नाराज कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष बकानी भारत चतुर्वेदी की अगुवाई में रोष प्रकट किया । ब्लॉक अध्यक्ष ने अस्पताल के इंचार्ज के नहीं मिलने पर डॉक्टर मृत्युंजय मंडल से एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अर्श महबूब से फोन पर बात कर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं मैं सुधार करने को कहा ।