बकानी: बकानी क्षेत्र के रेपला गाँव में दंपति गाय से मोटरसाइकिल टकराने पर हुए घायल,पति को जिला अस्पताल किया रेफर
बकानी क्षेत्र के रेपला गाँव में आज सोमवार को दंपति गाय से मोटरसाइकिल टकराने पर घायल हो गए , पति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । दंपति मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे तभी अचानक रास्ते में गाय से टकराने पर दंपति घायल हो गए जिसमें से पत्नी को हल्की-फुलकी चोट आई है,पति की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ।