देवरी: देवरी से बेगमगंज जा रही यात्री बस टड़ा-सियरमऊ के बीच पलटी, ड्राइवर की मौत, 3 दर्जन से अधिक घायल
Deori, Sagar | Jan 2, 2025 सागर जिले के देवरी से रायसेन जिले के बेगमगंज जा रही एक यात्री बस टडा और सियरमऊ के बीच अनियंत्रित होकर गुरुवार शाम 7:00 बजे पलट गई। घटना में बस के ड्राइवर की मौत हो गई तो वहीं तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सिलवानी, बेगमगंज और सुल्तानगंज भेजा गया। पुलिस ने ग्रामीणो और जेसीबी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला।