देवरी: सिंगपुर गंजन हाई स्कूल के पास पुलिया के पास युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
Deori, Sagar | Jan 3, 2025 सिंगपुर गंजन हाई स्कूल के नजदीक सड़क किनारे पुलिया के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों से शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है।जिसकी शिनाख्त दमोह जिले के थाना तारादेही के ग्राम सरसैला निवासी हल्के भाई पिता मुरलीधर आदिवासी के रूप में हुई है। मृतक दोनों हाथों से दिव्यांग था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।