गांगड़तलाई: रोहनवाड़ी में हुई भाजपा की बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 मई को बागीदौरा में महारैली का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी मंडल गांगड़तलाई और सल्लोपाट की संयुक्त बैठक मंगलवार को दोपहर 1 बजे रोहनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में बागीदौरा विधायक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 15 मई 2025 को सुबह 11 बजे बागीदौरा में महारैली निकाली जाएगी। इसके बाद उपखंड अधिकारी को राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में