गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में परिवार के बाहर जाने पर सूने घर से 25 हजार कैश, सोने और चांदी के जेवर चोरी
गांगड़तलाई में जैन मंदिर वाली गली में मंदिर के सामने रहने वाले पंडित मोहनलाल शर्मा के घर से 25 हजार कैश, सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। गुरुवार देर रात 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पंडित पत्नी के साथ गांव गामड़ी डडूका गए हुए थे। घर सूना था, चोरों ने इसी का फायदा उठाया। पंडित ने बताया कि उनके जीजा की मृत्यु हो गई थी, उसी कार्यक्रम में जाना था। देर होने के कारण