दिनारा: बड़का लाट गांव से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Dinara, Rohtas | Apr 24, 2026 दिनारा पुलिस ने बड़का लाट गांव से मारपीट मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। शुक्रवार संध्या 4:00 बजे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मारपीट मामले के दो अभियुक्तों को बड़का लाट गांव से 42 वर्षीय प्रेमचंद्र सिंह और 20 वर्षीय पवन कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।