साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुसेपुर दियरा मे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब बनाने वाली सामग्री एवं भट्टी को किया गया ध्वसत
साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियरा क्षेत्र हुस्सेपुर में गोपालगंज छपरा के सीमांत क्षेत्र पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में पुलिस ने आठ शराब भट्टी को ध्वस्त किया वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब धंधेबाज भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाली सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।