कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने पत्नी पर हत्या का लगाया आरोप
पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितयों में सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि मौत हो गई। उनका शव रसोई घर में कुर्सी के सहारे मफलर से कसा मिला। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने मंगलवार 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।