कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक समारोह में आए युवक की मोटरसाइकिल हुई चोरी
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 समारोह में आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को काफी तलाश किया लेकिन मोटरसाइकिल का कोई अता-पता नहीं चला, सीसीटीवी कैमरे की मदद से भी युवक की मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका, इस संदर्भ में युवक के द्वारा बुधवार करीब 8 बजे संबंधित थाने में जाकर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।