जैतपुर: जर्जर स्कूल बना खतरे का घर, सामुदायिक भवन में गैस सिलेंडर के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे
बुढार विकासखंड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय अतरिया में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र जर्जर भवन के कारण सामुदायिक भवन और खुले सांस्कृतिक मंच में पढ़ाई कर रहे हैं। जिस कमरे में बच्चे बैठते हैं, वहीं गैस सिलेंडर रखकर मध्यान्ह भोजन बनाया जाता है। परिसर में खुला कुआं भी बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 10 बजे सामने आया है।