बाघमारा/कतरास: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बाघमारा के ठाकुर बाड़ी मंदिर कमेटी ने निकाली झांकी
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में महोत्सव मनाया जा रहा है, बाघमारा ठाकुरबाड़ी मंदिर कमेटी के द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया गया।सोमवार को ठाकुरबाड़ी मंदिर कमेटी के द्वारा आकर्षक जुलूस और झांकी निकाली गई। भगवान राम, माता सीता, भगवान हनुमान के रूप लिए बच्चे रथ पर सवार हुए और श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया।