हुज़ूर: भोपाल -इंदौर बाईपास पर नर्मदा स्नान के लिए निकले किसान को कंटेनर ने रौंदा
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2026 भोपाल के सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में भोपाल-इंदौर बाइपास पर हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब वह सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए होशंगाबाद (नर्मदापुरम)जा रहे थे।