तप्त-कांचन गौरांगी राधे वृंदावनेश्वरी।
वृषभानु सुते देवी प्रणमामि हरि-प्रिये!
आज 19 सितंबर 2026 को देवघर के डावर ग्राम स्थित ISKCON मंदिर में राधा अष्टमी का पावन उत्सव बड़े ही भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।
राधा अष्टमी के इस शुभ अवसर पर ISKCON के सभी भक्त मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ श्रीमती राधा रानी के चरणों में कीर्तन और भजनों की प्रस्तुति हुई।
इसके बाद श्रीमती राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का भव्य महा-अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
महा-अभिषेक के पश्चात भक्तों के बीच चरणामृत का वितरण किया गया और सभी भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।
#radhaashtami #deoghartalks #iskcondeoghar #deoghar #HareKrishna