अररिया: पुलिस केंद्र अररिया में नवनिर्मित पालना घर का शुभारंभ एसपी ने फीता काटकर किया
Araria, Araria | Apr 28, 2026 पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के द्वारा पुलिस केंद्र, अररिया में नवनिर्मित 'पालना घर' का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल महिला पुलिस कर्मियों को अपने बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करते हुए कर्तव्य पालन में सहयोग प्रदान करेगी। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए यहाँ खेल, शिक्षा और सुरक्षित परिवेश की व्यवस्था की गयी है।