बरडीहा: गंगतिरिया गांव में 17 वर्षीय मनीष कुमार का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतिरिया गांव में आज गुरुवार को दोपहर में मृतक 17 वर्षीय मनीष कुमार का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें ग्रामीणों ने किसी तरह संभाला। दरअसल बुधवार की रात मझिआंव-विशुनपुरा पथ पर गोपालपुर गांव के समीप एक छोटी पुलिया से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मनीष