भोगांव: बेवर पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने वाले अभियुक्त को लाइसेंसी बंदूक के साथ किया गिरफ्तार
बेवर क्षेत्र में चक्की पर आटा पिसाई में कद्दा काटने को लेकर कवेंद्र उर्फ बंटू प्रधान पुत्र कोमल सिंह निवासी हुसैनपुर का विवाद भूरे पुत्र विश्वनाथ सिंह से हो गया था इसके बाद कवेंद्र उर्फ बंटू ने भूरे के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया है।