कायमगंज: कस्बा कायमगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से पिता घायल, पुत्र बाल-बाल बचा
कायमगंज कोतवाली के गांव भाटासा निवासी 40 वर्षीय जंग बहादुर अपने बेटे शिखर के साथ कायमगंज किसी काम से शनिवार देर शाम को गए हुए थे।गांव वापस लौटते समय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के पास पीछे से अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पिता जंग बहादुर सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि पुत्र शिखर बाल-2 बच गया। घायल पिता को सीएचसी में भर्ती कराया।