मांझी: नए सीईओ रोहित कुमार अग्रवाल के पहले जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Manjhi, Saran | Jul 11, 2026 मांझी प्रखंड में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी रोहित कुमार अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को आयोजित पहले जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भूमि विवाद,दाखिल खारिज, सीमांकन एवं अन्य राजस्व मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सीईओ ने एक एक फरियादी की समस्या सुनते हुए मामलों का समय पर निस्तारण कराया।