दुधि: धुरकी में किशोर को सांप ने काटा, अस्पताल में इलाज जारी है
सोनभद्र के विंढमगंज थाना से लगे सीमावर्ती गाँव थाना धुरकी झारखंड निवासी 19 वर्षीय नवनीत कुमार को खेत में काम के दौरान सांप ने काट लिया। बताया गया है कि नवनीत अपने घर पर गेहूं की फसल बेचने के लिए तैयार कर रहा था और ट्रक पर बोरे लादने से जुड़े कार्य कर रहा था।घटनाक्रम के अनुसार शाम लगभग साढ़े 4 बजे नवनीत बोरे उठाकर दूसरे बोरे पर रख रहा था।