मंझनपुर: चन्दवारी के व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर कौशाम्बी थाना पुलिस और एसओजी टीम पर गंभीर आरोप लगाए
कौशाम्बी जिले के चन्दवारी गांव के रहने वाले अनिल वर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप यह है कि गुरौली चौकी पुलिस और एसओजी टीम उन्हें चित्रकूट जनपद से उठा ले आई और कौशाम्बी थाना में बंद कर पीटा गया यहां तक चोरी का माल जबरन क़ुबूल करवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने वीडियो के माध्यम से अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।