पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में आंधी-तूफान से पेड़ के नीचे दबे दो लोग, एक की मौत
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी बारिश के बीच एक पेड़ के गिरने से उसके नीचे दो व्यक्ति दब गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।