दातागंज: डहरपुर कला गंगा एक्सप्रेसवे कट पर यूपीडा द्वारा 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों ने किया प्रदर्शन
सोमवार को सुबह 10 बजे से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कला गंगा एक्सप्रेसवे कट पर किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसान यूपीडा द्वारा 300 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण मामले में प्रदर्शन कर रहे है। क्षेत्र के बिहारीपुर, डहरपुर कला, छाछऊ, डोलापुर, और कैलिहाई गांव के सैकड़ों किसानों प्रदर्शन कर अपनी मांगे रख रहे है।