छतरपुर के महोबा रोड क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे युवक दीपक की मौत हो गई। मृतक की मां मंगो बाई ने आरोप लगाया है कि बहू ने डंडे से बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतरपुर नगर: महोबा रोड पर घरेलू विवाद में खूनी खेल, पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या की, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत - Chhatarpur Nagar News