फागी: दूदू में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Phagi, Jaipur | Apr 23, 2024 दूदू में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल परिहार ने आज अधिकारियों की बैठक ली। जहां विभाग वार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही कर संबंधी विभाग को भेजने और कार्यवाही की सूचना भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान कई विभागों केअधिकारी मौजूद रहे