खनियाधाना: झाँसी में शादी से लौट रही महिला से बाइक सवारों ने की लूट, छीना-झपटी में गिरने से इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार
आज शनिवार शाम 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी समारोह से लौट रही महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। घटना रेडी चौराहा और अछरौनी के बीच की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शादी से घर लौट रही थी। तभी बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने महिला से छीना-झपटी शुरू कर दी। लुटेरों ने जेवर और पर्स छीनने की कोशिश की। इस