चरखारी: खरेला में दबंग ने ई-रिक्शा में बैठकर चालक को धमकाया, मां-बेटी से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महोबा के धवारी गांव निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ई-रिक्शा में अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। ऊषा देवी ने बताया कि 14 मई को वह बेटी रेशमा के साथ खरेला बाजार गई थी। खरीदारी के बाद दोनों गांव के हरगोविंद साहू के ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। तभी गांव का ही उदित तिवारी रिक्शे में आकर बैठ गया और अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।