मुरैना नगर: गणेशपुरा में दो पक्षों के बीच पथराव और गोलीबारी, पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज की
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में बीती रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।पहले पत्थरबाजी हुई, फिर हवाई फायरिंग की गई,जिसमें एक थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस घटना में एक वयुवक गंभीर रूप से घायल हुआ,जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।पुलिस ने इस मामले में क्रॉस मामला दर्ज कर 6 लोगों के खिलाफ FIR की गई हैँ।