नानपारा: चफारिया बाजार में टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
सुजौली थाना क्षेत्र की चफारिया बाजार निवासी जोगन पोरवाल का बैंक के समीप एक टेंट हाउस है। जिसमें टेंट का ही सामान रखा हुआ है। सोमवार की रात लगभग 10 बजे दुकान में आग लग गई। उसकी लपटे उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दुकानदार व पुलिस को सूचना दी। सुजौली थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आग भड़क चुकी थी।