टेहरोली: भसनेह में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
गुरसराय क्षेत्र में एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने से पुलिस ने सोमवार को समय रात्रि के 9 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है मृतक की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा