भरतपुर जिले के नदबई कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 60 हजार रुपए चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित रिटायर्ड अध्यापक ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।