राठ: धनौरी गांव में हिस्सा बटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प व मारपीट
Rath, Hamirpur | Jun 25, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव में हिस्सा बटवारा को लेकर हुए विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।