सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को पकड़ा, चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल व फर्जी नंबर प्लेट बरामद
थाना मण्डी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में रविवार दोपहर 1:00 बजे चैकिंग के दौरान दतौली सुल्तानपुर के रहने वाले रोहित व संदीप नामक दो शातिर वाहन चोरों को बाबा लालदास बाडे के पास गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर लगी फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई।