घाघरा: गांधी जयंती पर घाघरा प्रखंड की 18 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Oct 2, 2025 महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर घाघरा प्रखंड प्रशासन की ओर से प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करना था। प्रत्येक पंचायत में मुखिया पंचायत प्रतिनिधि, आम ग्रामीण, आंगनबाड़ी सेविका,सहिया,जलसहिया,शिक्षक और अन्य शामिल हुए।