जींद: जींद में रिहायशी इलाके में बने बॉयो गैस प्लांट को शिफ्ट करने की मांग
जींद के रिहायशी इलाके में बने बॉयो गैस प्लांट से वायु, शोर और जल प्रदूषण बढ़ा है। स्थानीय लोग राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के समक्ष इस प्लांट को इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं। आयोग ने अधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।