बरेली: बारादरी पुलिस ने 22 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बड़ा एक्शन
बरेली के थाना बारादरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शहदाना चौराहे के पास से 30 वर्षीय रनजीत मौर्य को 22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी मजदूरी की आड़ में नशे का कारोबार करता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।