बिजनौर में शनिवार को सुबह करीब 5:00 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में नजीबाबाद रोड पर नेक्सा शोरूम के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार गहरे गड्ढे में घुस गई। तेज गति होने के कारण कार ने नियंत्रण खो दिया और गहरे पानी में चली गई हालांकि हादसे में कार चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया है